ग्वालियर के हॉस्पिटल रोड पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। 70 साल पुराने पीपल के पेड़ की भारी डाल अचानक सड़क पर गिर गई। इस दौरान स्कूटी से गुजर रहे विकास गुप्ता और उनके 12 वर्षीय बेटे अनादि गुप्ता इसकी चपेट में आ गए। हादसे में विकास गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि उनका बेटा भी जख्मी हुआ।
लोगों का कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत का नतीजा है। शहर में बिना परमिशन अवैध रूप से पेड़ों की कटाई लगातार जारी है। जगह-जगह हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं, और निगम अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंदे बैठे हैं।
The Xpose Express के पास इस अवैध कटाई के पुख्ता सबूत मौजूद हैं, लेकिन नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की मोटी चमड़ी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। नतीजा यह है कि न तो जर्जर पेड़ों की छंटाई हो रही है, न ही अवैध कटाई पर रोक लग रही है। ऐसे में हादसे होना लाजिमी है और इसकी सीधी जिम्मेदारी निगम प्रशासन पर आती है।
जल्द ही हम उन भ्रष्ट अधिकारियों को xpose करेंगें।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: youtube.com/@thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: instagram.com/thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express

