Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

त्रिमूर्ति चौराहे पर श्रद्धा और सम्मान का संगम, चंद्रशेखर आजाद को किया नमन

 ग्वालियर में शुक्रवार को त्रिमूर्ति चौराहे पर अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सर्व ब्राह्मण संगठन सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने आजाद के अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन कभी आत्मसमर्पण नहीं किया। उनका यह संकल्प कि “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे” आज भी हर देशभक्त के दिल में जोश भर देता है।


इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के रवि गौड़, रामनारायण मिश्र, स्वयं प्रकाश गौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान किया और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि हमें केवल जयंती और पुण्यतिथि पर ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के जीवन में भी उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। युवाओं से अपील की गई कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आएं।


🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress

📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress

📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress


हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं… सच, साहस और सटीक खबरों के साथ — The Xpose Express।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |