प्रांतीय कार्यकारिणी व संभागीय अध्यक्षों की घोषणा, पदाधिकारियों को मिला ‘पेंशनर गौरव रत्न अवार्ड’
ग्वालियर। शासकीय सेवानिवृत पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्वालियर स्थित इंडियन कॉफी हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कमिश्नर आर.के. मिश्रा, विशिष्ट अतिथि ट्रेजरी ऑफिसर अरविंद शर्मा एवं पूर्व महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा अशोक पटसारिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने की।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को ‘पेंशनर गौरव रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. आशालता शर्मा, आनंद स्वरूप मिश्रा, अरविंद शुक्ला, राजेश शर्मा, शरद मिठास, जगदीश सहाय, श्याम सुंदर पाराशर, शिवाजीराव भोसले, सुरेश कुमार पाठक, अनिल मिश्रा, बृजमोहन त्रिवेदी, आरबीएस कुशवाह, सतीश गुप्ता, बीके मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, नवल किशोर पाठक, संजय सक्सेना एवं गंगाराम प्रजापति शामिल रहे।
प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा
कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने संघ संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नई प्रांतीय कार्यकारिणी एवं संभागीय अध्यक्षों की घोषणा की।
प्रांतीय महामंत्री – अरविंद शुक्ला (भोपाल)
प्रांतीय कोषाध्यक्ष – bृजमोहन त्रिवेदी (ग्वालियर)
वरिष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष – अशोक भार्गव (भोपाल), रामचंद्र दुबे (इंदौर), डॉ. विजय सिंह मौर्य (शिवपुरी), धर्मेंद्र सिंह भदोरिया (इंदौर), परमानंद तिवारी (शहडोल), सुनील नेमा (जबलपुर)
प्रांतीय उपाध्यक्ष – नरोत्तम दास गुप्ता (सिंगरौली), शिवाजीराव भोसले (ग्वालियर), आत्माराम पंचोली (उज्जैन), नवल किशोर पाठक (ग्वालियर), सुशील पांडे (सागर), अशोक शर्मा (ब्यावरा), जगदीश परमार (भोपाल)
प्रांतीय सचिव – श्रीमती सविता अवस्थी (भोपाल), बृजेश कुमार मिश्रा (ग्वालियर), भीकमचंद जैन (इंदौर), शरद मिठास (ग्वालियर), राजेश दुबे (दमोह), राकेश भार्गव (शिवपुरी)
प्रांतीय संयुक्त सचिव – राजेंद्र शर्मा (ग्वालियर), गोविंद व्यास (इंदौर), दिनेश शर्मा (ग्वालियर), आरबीएस परिहार (गुना), संजय सक्सेना (ग्वालियर)
वरिष्ठ प्रांतीय संगठन मंत्री – आनंद स्वरूप मिश्रा (ग्वालियर)
प्रांतीय संगठन मंत्री – मनोज कुमार मिश्रा (भोपाल), राजेश शर्मा (ग्वालियर), संतोष कानूनगो (खरगोन), प्रमोद गुप्ता (इंदौर), प्रमोद चतुर्वेदी (ग्वालियर), बृजमोहन सोनी (शिवपुरी)
प्रांतीय प्रचार मंत्री – सुदामा शर्मा (चंबल/मुरैना), अशोक मंडलोई (इंदौर), सतीश गुप्ता (ग्वालियर), संतोष यादव (भोपाल), ओम प्रकाश भार्गव (उज्जैन), शोभाराम धाकड़ (ग्वालियर)
प्रांतीय समन्वयक – डॉ. अरुण कुमार तिवारी (भोपाल)
प्रांतीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी – शंभूनाथ तिवारी (शहडोल)
प्रांतीय संयोजक (महिला प्रकोष्ठ) – श्रीमती कमला द्विवेदी (इंदौर)
प्रांतीय संयोजक (चिकित्सा प्रकोष्ठ) – नरेंद्र भार्गव (भोपाल)
संभागीय अध्यक्षों की घोषणा
संभागीय अध्यक्ष के रूप में आरबीएस कुशवाह (ग्वालियर), रविंद्र शर्मा (मुरैना), रामचंद्र दुबे (इंदौर), आत्माराम पंचोली (उज्जैन), कौशल शर्मा (भोपाल), राजेश रिछारिया (नर्मदापुरम), सुनील नेमा (जबलपुर), सुशील पांडे (सागर), नरोत्तम दास गुप्ता (रीवा) एवं डॉ. परमानंद तिवारी (शहडोल) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री अरविंद शुक्ला ने किया, जबकि आभार संभागीय अध्यक्ष आरबीएस कुशवाह ने व्यक्त किया। जानकारी संभागीय सचिव अनिल मिश्रा द्वारा दी गई।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो सच, जिसे कई लोग छुपाना चाहते हैं… हम हैं The Xpose Express।


