Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शहर की वाटर सप्लाई में बड़ा घोटाला, निजी कंपनी पर सरकार को करोड़ों का नुकसान

ग्वालियर | 

शहर की जलापूर्ति संभाल रही हरियाणा की निजी कंपनी विष्णु आर. पुंगलिया लिमिटेड पर बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी ने बीते 5 वर्षों से अपने कर्मचारियों की भर्ती नहीं की, जबकि एग्रीमेंट में कर्मचारियों की नियुक्ति का दावा किया गया था।


जानकारी के मुताबिक, शहर की वाटर सप्लाई का काम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कर्मचारियों से लिया जा रहा है। करीब साढ़े तीन हजार पीएचई के दैनिक वेतनभोगी, स्थायी, कंटीन्जेंसी और संविदा कर्मचारी कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं, लेकिन उनका वेतन सरकार द्वारा दिया जा रहा है


इस पूरे मामले को लेकर राज्य निर्माण विभाग कर्मचारी संघ ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। इसके साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग और नगर निगम कमिश्नर को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि इस व्यवस्था के चलते सरकार को हर महीने 15 से 20 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। मामला लंबे समय से अधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद बार-बार पत्राचार के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई


#Gwalior #GwaliorNews #WaterSupply #WaterSupplyScam #PHE
#MunicipalCorporation #UrbanAdministration #HighCourt
#HighCourtNotice #StateGovernment #GovernmentLoss
#PrivateCompany #PublicInterest #MPNews #TheXposeExpress


🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें:
https://facebook.com/thexposeexpress

📸 Instagram पर हमें फॉलो करें:
https://instagram.com/thexposeexpress

📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें:
https://youtube.com/@thexposeexpress

हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।
हम हैं The Xpose Express

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |