नई दिल्ली
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे पूर्वोत्तर के राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने असम और सिक्किम के मुख्यमंत्रियों से बात कर हालात की जानकारी ली, वहीं मणिपुर के राज्यपाल से भी राज्य की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। सिंधिया ने कहा कि भारी बारिश के चलते पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर स्थिति है और केंद्र सरकार इस पर लगातार नजर बनाए हुए है।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से टेलीफोन पर बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इसी तरह असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से भी उन्होंने राज्य की स्थिति पर चर्चा की।
वहीं, मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से बातचीत में सिंधिया ने प्रभावित लोगों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी इन सभी चर्चाओं का ब्यौरा साझा किया और लिखा कि केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में पूर्वोत्तर के साथ ख
ड़ी है।