Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गालव एक प्रयास की अनोखी पहल, बुजुर्गों को धार्मिक फिल्म दिखाकर जीता दिल

ग्वालियर में मानवता और सेवा की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। “गालव एक प्रयास मानवता की ओर” संस्था ने लक्ष्मी नारायण वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए मंगलवार को एक खास पहल की। संस्था के संस्थापक और 2nd बटालियन मध्यप्रदेश पुलिस में पदस्थ राजेंद्र परिहार अपनी टीम के साथ सभी बुजुर्गों को पीवीआर केशर टावर लेकर पहुंचे, जहां उन्हें धार्मिक फिल्म “हनुमान अंश” दिखाई गई।

फिल्म देखने से पहले बुजुर्गों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें मिठाई और नाश्ता कराया गया। संस्था की टीम ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, जिसके बाद सभी ने साथ बैठकर फिल्म का आनंद लिया। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान साफ नजर आई।



राजेंद्र परिहार का कहना है कि आज के महंगाई भरे दौर में कई लोग धार्मिक स्थलों और चार धाम की यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे में बुजुर्गों को धार्मिक फिल्म के जरिए आध्यात्मिक अनुभव देने का प्रयास किया गया। उनका मानना है कि जरूरतमंद और बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी लाना भी किसी पुण्य कार्य से कम नहीं है।



इस आयोजन में रश्मि मिश्रा, अमर धनकानी, रीना गांधी, निरुपमा मालपनी और हर्षित परिहार सहित संस्था की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी बुजुर्गों को सुरक्षित वापस वृद्ध आश्रम पहुंचाया गया और टीम ने उनका आशीर्वाद लिया।



गालव एक प्रयास की यह पहल बुजुर्गों के लिए सिर्फ फिल्म देखने का मौका नहीं, बल्कि उन्हें अपनापन, सम्मान और खुशी देने की एक कोशिश बनकर सामने आई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |