Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गालव म्यूजिकल ग्रुप ने मनाया ‘आया सावन झूम के’, संगीत और सुरों से सजी खूबसूरत शाम

 

ग्वालियर। गालव म्यूजिकल ग्रुप की ओर से होटल गोल्ड इन में ‘आया सावन झूम के’ संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों और गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सुरों की महफिल सजाई।



कार्यक्रम में एडमिन राजेंद्र परिहार और डॉ. पूनम ने ‘आवाज़ दो हमको, हम खो गए’ गीत प्रस्तुत किया। निरूपमा मालपानी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अलीशा और तरुण ने ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ गीत सुनाया।



इसी क्रम में डॉ. सुनील श्रीवास्तव और डॉ. वर्षा श्रीवास्तव ने ‘सावन का महीना, पवन करे शोर’, डॉ. सीमा ने ‘थोड़ा सा प्यार हुआ’, जबकि डॉ. पूनम ने ‘ये रातें, ये मौसम’ प्रस्तुत किया। प्रदीप वार्ष्णेय ने ‘रुक जाना ओ जाना’ और निरूपमा मालपानी के साथ ‘रिमझिम के सावन’ की प्रस्तुति दी।


प्रमेन्द्र राजावत ने ‘ऐसे ना देखो मुझे’, अरुण चौधरी ने ‘कौन है जो सपनों में आया’, नीता चौधरी ने ‘आया सावन झूम के’ और रीना गांधी ने ‘आते-जाते’ गीत प्रस्तुत किया। वहीं सुनील सोनी ने ‘मेरे नैना’, कौशलेन्द्र ने ‘कोई फरियाद’, संग्राम ने ‘हंसिनी ओ मेरी’, प्रदीप शर्मा ने ‘सुरमई आंखियां’, एडवोकेट गगन भार्गव ने ‘दर्द-ए-दिल’, उषा सोमानी ने ‘ये रेशमी जुल्फें’ और अनिल नरबारे ने ‘तुम हो दिल की धड़कन’ जैसी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

सभी कलाकारों की लुभावनी प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में गालव म्यूजिकल ग्रुप के एडमिन राजेंद्र परिहार ने कार्यक्रम में शामिल सभी गायकों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |