ग्वालियर
ग्वालियर की ज़मीन पर जब बड़ी-बड़ी संस्थाएं केवल योजनाओं की घोषणाओं तक सीमित रह जाती हैं, तब राजेन्द्र परिहार जैसे लोग अपनी टीम के साथ मिलकर मिसाल कायम करते हैं। बात हो रही है गालव म्यूजिकल ग्रुप और उससे जुड़ी सामाजिक पहल "गालव एक कदम मानवता की ओर" की।
यह सिर्फ एक संगीत ग्रुप नहीं है, बल्कि मौसम के हिसाब से जरूरतमंदों के बीच मदद पहुंचाने वाला एक जज्बा है। ठंड में कंबल वितरण, गर्मियों में मटके और सकोरे, और अब एक ऐसी पहल जो सोच से परे है।
राजेन्द्र परिहार और उनकी टीम उन बच्चों को, जो कभी झुग्गियों से बाहर नहीं निकले, उन्हें शहर के लग्जरी होटलों में ले जाकर उनकी पसंद का खाना खिला रही है। यह न केवल पेट भरने की बात है, बल्कि आत्मसम्मान और अपनत्व का एहसास भी है।
इस कार्य में उनके साथ जुड़ी है पूरी एक समर्पित टीम —
वी.एन. पांडेय, अरुण कुमार, तन्मय शर्मा, सुबोध भदौरिया, पुष्पा मेघ सिंह, गिरेंद्र जादौन, अमन, संतोष परिहार, सोनल शर्मा, और आनंद श्रीवास्तव जैसे नाम।
सिर्फ ग्वालियर ही नहीं, इस पुण्य कार्य की गूंज अब शहरों की सीमाएं लांघ रही है। सीधी से लिली सुशांत आचार्य, दतिया से अनीता श्रीवास्तव, और अशोकनगर से रश्मि मिश्रा जैसे लोग भी इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं।
संचालक राजेन्द्र परिहार अपनी पूरी टीम को इस सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हैं और यह विश्वास जताते हैं कि यह अभियान यूं ही निरंतर चलता रहेगा।
क्योंकि जब इरादे नेक हों, तो संगीत भी सेवा का माध्यम बन जाता है।