ग्वालियर में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को टेक फार सेवा कार्यक्रम के समापन समारोह में कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के महत्व पर जोर दिया।
ट्रिपल आईटीएम में विज्ञान भारती द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय सेमिनार में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भारत वैज्ञानिक सोच से सम्पन्न है, यह वही भूमि है जहाँ आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सोच लैब टू लैंड और फॉर्म टू वर्क होनी चाहिए, ताकि तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग कृषि में किया जा सके।
उन्होंने कार्यक्रम को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना समय की मांग है। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े वैज्ञानिकों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने भी भाग लिया।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
हम उजागर करते हैं वो, जिसे बाकी छुपा जाते हैं। हम हैं The Xpose Express।

