ग्वालियर।
गालव म्यूजिकल ग्रुप की ओर से "एक शाम सुरमई शाम" कार्यक्रम का आयोजन बाल भवन में किया गया। हर माह की तरह इस बार भी यह संगीतमय शाम आम जनता के बीच खास अंदाज़ में सजी, जहां श्रोताओं की फरमाइश पर एक से बढ़कर एक गीत पेश किए गए।
कार्यक्रम का संचालन एंकर आशी, प्रतिभा दुबे और वर्षा श्रीवास्तव ने किया। मंच पर गालव म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया।
- डॉ. वर्षा श्रीवास्तव और डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने "साथिया तूने क्या किया" पेश कर तालियां बटोरीं।
- दीपा भदौरिया ने "अक्सर इस दुनिया में" गाया।
- डॉ. पंकज गोयल ने "नीले अंबर पर" सुनाया।
- दिलीप कटारिया ने "सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं" पेश किया।
- डॉ. रवि अम्बे ने "किसका रास्ता देखें", अनिल सेंगर ने "बदन पे सितारे लपेटे हुए", ज्योति दुबे ने "सोलह बरस की बाली उमर", निरूपमा मालपानी ने "ये मेरा दिल यार का दीवाना", रीना गांधी ने "अंखियों के झरोखों से" और आनंद श्रीवास्तव ने "दिल है कि मानता नहीं" गाकर खूब सराहना बटोरी।
- इसके अलावा अरुण कुमार, अलीशा और आरिफ समेत कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रोतागण देर रात तक सुरों की इस बरसात में झूमते रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के एडमिन राजेन्द्र परिहार और मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी तथा डॉ. रवि अम्बे ने शहर में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में सुरेश घोडके, अनुराधा घोडके, राहुल राजावत, सोनल शर्मा, हेमलता बघेल, विकास मिश्रा, हर्षिका और अंकित दुबे शामिल रहे। इन्हें फूल मालाओं और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, परिवार और संगीतप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी का आभार गालव म्यूजिकल ग्रुप की ओर से जताया गया।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़े: https://instagram.com/thexposeexpress
✨ हम दिखाते हैं वो, जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express! ✨





