Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ग्वालियर में बोले सिंधिया – भारत ने डाक क्षेत्र को दिया वैश्विक तोहफा, यूपीआई–यूपीयू इंटीग्रेशन से 200 देश होंगे जुड़े

ग्वालियर।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक डाक क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।


सिंधिया ने बताया कि हाल ही में दुबई में आयोजित 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में यूपीआई और यूपीयू इंटीग्रेशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। यह कदम दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए क्रॉस बॉर्डर मनी ट्रांसफर की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।


भारत ने इस पहल के लिए 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही, भारत ने यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की दो प्रमुख परिषदों में चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है।

सिंधिया ने बताया कि करीब 200 देश इस सिस्टम से जुड़ेगे, जहां भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब डाक विभाग और यूपीयू इंटरकनेक्शन प्लेटफार्म से जुड़कर तेज़, किफायती और भरोसेमंद लेनदेन का नया युग शुरू करेगा।


👉 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
👉 Instagram पर जुड़े: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress

✨ हम उजागर करते हैं वो, जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express ✨


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |