Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिनदहाड़े दरिंदगी, कोचिंग जा रही छात्रा से दुष्कर्म — पॉश इलाके में वारदात, कानून-व्यवस्था पर सवाल


ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ शहर के पॉश इलाके में मारपीट के बाद दुष्कर्म किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रही छात्रा को टक्कर मारकर गिराया, उसे जबरन झाड़ियों में ले गए और वहां हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घटना के सामने आने के बाद ग्वालियर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



यह घटना कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित इलाके की है, जहां सिरोल क्षेत्र की रहने वाली छात्रा दोपहर के समय पड़ाव इलाके में संचालित कोचिंग के लिए निकली थी। रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी गिरते ही बदमाश छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए। वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और एक आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजन उसे पहले पड़ाव थाना लेकर गए, लेकिन थाना क्षेत्र का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें विश्वविद्यालय थाने भेज दिया। विश्वविद्यालय थाने में भी प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने मामले को सामान्य मारपीट का मामला मानते हुए मेडिकल के लिए मुरार भेज दिया।

मेडिकल जांच के दौरान सच्चाई सामने आई। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि छात्रा के साथ मारपीट ही नहीं, बल्कि दुष्कर्म भी हुआ है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीमें गठित कीं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में से एक युवक पीड़िता का पूर्व परिचित है, जिसके खिलाफ वर्ष 2023 में छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |