Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मैरिज गार्डन पर कार्रवाई को लेकर बवाल: संचालक का आरोप—कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद पहुंचा प्रशासन, OBC महासभा ने दिया धरना


ग्वालियर। नारायण विहार से लगे दिनारपुर क्षेत्र में संचालित एक मैरिज गार्डन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गार्डन संचालक भूपेंद्र कराना ने प्रशासन पर कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इस दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और धरना दिया।



जानकारी के अनुसार दिनारपुर स्थित भूमि सर्वे नंबर 275 और 279, नानानगर में भूपेंद्र कराना पिछले कई वर्षों से मैरिज गार्डन संचालित कर रहे हैं। भूपेंद्र कराना का कहना है कि संबंधित मामले में कोर्ट से स्थगन आदेश होने के बावजूद प्रशासनिक अमला उनके मैरिज गार्डन का अतिक्रमण हटाने पहुंच गया।



गार्डन संचालक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग एक सिंडिकेट बनाकर उन्हें करीब दो दशक पुरानी जमीन से बेदखल करना चाहते हैं। उनका कहना है कि पहले उनसे समझौते के नाम पर 50 लाख रुपये और अब डेढ़ करोड़ रुपये की मांग की जा रही है।


भूपेंद्र कराना ने तहसीलदार मधुलिका तोमर और एसडीएम पर भी बिना नियमों का पालन किए कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जैसे ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों के साथ ओबीसी महासभा के पदाधिकारी और समर्थक भी वहां पहुंच गए और विरोध में धरना शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने के बाद प्रशासनिक अमले को वापस लौटना पड़ा।


गार्डन संचालक का कहना है कि करीब 40 बीघा जमीन को सरकारी बताया जा रहा है, जहां उनके मैरिज गार्डन के साथ करीब 300 से अधिक मकान भी बने हुए हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ उनके गार्डन को निशाना बनाकर की जा रही है। उन्होंने प्रदीप शर्मा और शिवराज नाम के व्यक्तियों पर कुछ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सिंडिकेट चलाने का आरोप भी लगाया है।


🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress

📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress

📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress


हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं…

हर खबर की सच्चाई आपके सामने लाता — The Xpose Express 🔎

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |