Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुहाग के 25 दिन... और खत्म हो गई दो जिंदगियां: पहले दुल्हन ने फांसी लगाई, फिर पति भी मौत को गले लगा गया

ग्वालियर | 23 मई 2026

ग्वालियर में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सात फेरों के सिर्फ 25 दिन बाद एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी खत्म हो गई। पहले नई नवेली दुल्हन ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी… और पत्नी की मौत का सदमा पति सह नहीं पाया। दो दिन बाद उसका शव भी घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। अब पुलिस दोनों मौतों के पीछे छिपे उस राज को तलाश रही है… जिसने दो परिवारों को उजाड़ दिया।


मुरार थाना क्षेत्र के हुरावली लिंक रोड स्थित गेरू वाले बंगले के पास रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल 2026 को पिंटो पार्क निवासी 26 वर्षीय सिद्धार्थ कांदिल से हुई थी। शादी धूमधाम से हुई… घर में खुशियों का माहौल था… लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रिश्ता इतनी जल्दी दर्दनाक अंत तक पहुंच जाएगा।


शादी के अगले ही दिन 26 अप्रैल को मेघा ससुराल पहुंची… लेकिन 1 मई को वह वापस मायके लौट आई। हैरानी की बात ये रही कि शादी के 25 दिनों में दोनों सिर्फ पांच दिन ही साथ रह पाए। परिवार वालों के मुताबिक सबकुछ सामान्य लग रहा था… लेकिन 20 मई की सुबह अचानक घर से चीखें गूंज उठीं।


सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच मेघा की मां जब दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंचीं… तो बेटी दुपट्टे के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार सदमे में था… किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर मेघा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।


लेकिन इस कहानी का सबसे दर्दनाक मोड़ अभी बाकी था। पत्नी की मौत के दो दिन बाद… 22 मई की सुबह पति सिद्धार्थ कांदिल का शव भी उसके घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि पत्नी की मौत के बाद से वह गहरे तनाव में था। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा गया… अंदर सिद्धार्थ की लाश फंदे से झूल रही थी।


गोला का मंदिर और मुरार थाना पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने दोनों घटनास्थलों से सबूत जुटाए हैं। पुलिस को किसी भी जगह से सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और वॉट्सऐप चैट खंगाली जा रही हैं… ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर वो कौन सा दर्द था… जिसने दो जिंदगियां खत्म कर दीं।


सिर्फ 25 दिनों में एक बसता हुआ घर उजड़ गया… शादी के मंडप से उठी खुशियां अब मातम में बदल चुकी हैं। सवाल सिर्फ इतना है… आखिर इस रिश्ते में ऐसा क्या हुआ… जो दोनों की मौत की वजह बन गया?


🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress

📸 Instagram: https://instagram.com/thexposeexpress

📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress


हम दिखाते हैं वो… जो सब छुपाते हैं। The Xpose Express

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |