Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिर्फ एक मोबाइल रिचार्ज... और उजड़ गई नई नवेली दुल्हन की जिंदगी! शादी के 3 महीने बाद सोनम ने उठाया खौफनाक कदम

ग्वालियर के मुरार इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। जहां एक मामूली मोबाइल रिचार्ज को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में इतनी बड़ी त्रासदी में बदल गया कि एक नई नवेली दुल्हन की जिंदगी ही खत्म हो गई।



ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित घोसीपुरा में 23 वर्षीय नवविवाहिता सोनम ने अपने ही ससुराल में आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि सोनम ने अपने पति संतोष से मोबाइल रिचार्ज कराने की बात कही थी, लेकिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पहले मामूली कहासुनी हुई, फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते घर की खुशियां मातम में बदल गईं।



परिवार वालों को जब घटना का पता चला तो घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कुछ महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां गूंज रही थीं, आज उसी घर में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सोनम की शादी इसी साल 11 फरवरी को संतोष के साथ हुई थी। शादी को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि यह दर्दनाक घटना हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में नवविवाहिता ने इतना बड़ा कदम उठाया।

🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress

हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं… हम हैं The Xpose Express

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |