Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

2500 लोगों ने छोड़ा हिंदू धर्म, अपनाया बौद्ध धम्म | ब्रह्मा, विष्णु, महेश को न मानने की ली शपथ, देखे वीडियो

 भितरवार से बड़ी खबर


ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में धर्म परिवर्तन की बड़ी घटना सामने आई है। भितरवार स्थित धाकड़ खिरिया गांव में आयोजित बौद्ध धम्म महासम्मेलन में करीब 2500 लोगों ने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपनाने की सार्वजनिक घोषणा की।


रविवार को हुए इस आयोजन में लोगों को बाकायदा शपथ दिलाई गई कि –

> "मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा, उनकी पूजा नहीं करूंगा। हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा। भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं – ये गलत है। मैं बौद्ध धर्म के विरुद्ध कोई कार्य नहीं करूंगा। ब्राह्मणों के हाथों कोई कार्य नहीं करवाऊंगा और अब बौद्ध मार्ग पर ही चलूंगा।"




इस शपथ ग्रहण का एक 4 मिनट 24 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन 6 से 8 जून तक हुआ, जिसे 96 ग्राम जाटव सुधार समिति, स्वामी रामगिरी आश्रम, और धम्म देशना समिति ने संयुक्त रूप से आयोजित किया।

इसमें भोपाल से बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ के अध्यक्ष सागर महाथेरो, बुद्ध विहार ग्वालियर के उपदेशक सदापुष्प और फिरोजाबाद से सूरज राही बौद्ध मुख्य रूप से शामिल रहे।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सामाजिक संगठन और धार्मिक संस्थाएं इसे समाज को तोड़ने की सोची-समझी साजिश बता रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन कैसे हुआ, और क्या इसकी अनुमति ली गई थी?



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |