ग्वालियर
इस बार करीब दो दशक बाद नौतपा सबसे ठंडा रहा है। नौतपा के आखिरी दिन भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के भीतर ही बना रहा। जबकि 10 मई को जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था,
तो लगा था कि इस बार नौतपा में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। लेकिन सारे पूर्व अनुमान गलत साबित हुए। नौतपा में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जबकि पिछले साल यह तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। अधिकतम तापमान में गिरावट के पीछे मानसून का जल्दी पहुंचना एक कारण बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि कई सालों से नौतपा अपना पूरा असर नहीं दिखा रहा है। लेकिन इस बार सबसे ठंडा नौतपा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मानसून की बारिश पर कोई खास असर नहीं होगा और पूर्व अनुमान के मुताबिक बारिश सामान्य के आसपास रहेगी। देश के कई हिस्सों में प्री मानसून की बारिश से लोगों को जबरदस्त गर्मी में हल्की राहत मिली है।