Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ग्वालियर में पार्किंग माफिया बेनकाब, अवैध वसूली पर दो ठेकेदारों को नोटिस

ग्वालियर

शहर के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। गांधी प्राणी उद्यान और ऐतिहासिक किला क्षेत्र की पार्किंग में ठेकेदार मनमाने दाम वसूल रहे थे। मामले के सामने आने के बाद नगर निगम ने दोनों ठेकेदारों को नोटिस थमा दिया है और तीन दिन में जवाब मांगा है।


  • गांधी प्राणी उद्यान की पार्किंग पर खेल:
    पार्किंग ठेका एच.आर. मैन पॉवर सॉल्यूशन के पास था। दोपहिया के लिए तय 10 की बजाय 30 रुपये वसूले जा रहे थे। चारपहिया वाहन पर भी ज्यादा चार्ज।
    नकली रसीदें थमाई जा रही थीं, जिन पर चार्ज स्लैब:

    • 4 घंटे तक – ₹30
    • 4 से 12 घंटे – ₹60
    • 12 से 24 घंटे – ₹120
  • किले में भी वही कहानी:
    श्री प्रहलाद सिंह तोमर के नाम स्वीकृत पार्किंग पर भी यही गड़बड़ी मिली। दोपहिया वाहन पर 10 की जगह ₹30 और चारपहिया पर ₹30 की जगह ₹50 वसूले जा रहे थे।
    नकली रसीदों पर वही स्लैब वाला सिस्टम लागू।

  • नगर निगम सख्त:
    दोनों ठेकेदारों को निगम की छवि खराब करने और अनुबंध की कंडिका ‘क.07’ के उल्लंघन पर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश। जवाब न मिलने की स्थिति में अनुबंध रद्द करने की चेतावनी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |