📍 नई दिल्ली से बड़ी खबर
भारत ने मलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने मलेरिया के खिलाफ देश की पहली स्वदेशी वैक्सीन 'Edv-FalciVax' (एडफाल्सीवैक्स) विकसित कर ली है। यह वैक्सीन न केवल संक्रमण से बचाव करेगी, बल्कि मलेरिया के सामुदायिक प्रसार को भी रोकने में प्रभावी साबित होगी।
🔬 यह टीका मलेरिया के दो घातक परजीवियों — प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम और प्लाज्मोडियम विवैक्स — के खिलाफ खासतौर पर तैयार किया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एडफाल्सीवैक्स मच्छरों के जरिए फैलने वाले संक्रमण को रोकने में सटीक ढाल साबित होगी।
🤝 वैक्सीन उत्पादन के लिए निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी की जाएगी। इस दिशा में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एक निजी कंपनी के साथ समझौते की तैयारी कर ली है। जल्द ही उत्पादन कार्य शुरू होगा।
📜 सरकार की ओर से वैक्सीन उत्पादन के लिए Expression of Interest (EoI) भी जारी कर दिया गया है।
🎯 यह कदम भारत के 2030 तक मलेरिया-मुक्त राष्ट्र बनने के संकल्प को मजबूती देता है।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सबसे छुपाते हैं — हम हैं The Xpose Express।
(इस ऐतिहासिक सफलता की गूंज अब हर भारतीय तक पहुंचेगी।)

