रियल एस्टेट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर की गई थी ठगी
🔸 मास्टरमाइंड ललित देवाल अब भी फरार, तलाश जारी
▪️ ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने गुजरात से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हरिशंकरपुरम निवासी सानिध्य शिवहरे से रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 82 लाख रुपये की ठगी की थी।
▪️ मामला 2 साल पुराना है, जिसमें ठगों ने शुरुआत में कुछ रकम मुनाफा बताकर लौटाई, जिससे भरोसा जीत लिया।
▪️ इसके बाद फर्जी रियल एस्टेट कंपनी बनाकर रकम हड़प ली गई।
▪️ पकड़े गए आरोपी –
पंकज देवाल, विहारिका गधवी, संपत आशिया, और विवेकानंद गधवी — सभी गुजरात के सूरत से गिरफ्तार।
▪️ इस गिरोह का मास्टरमाइंड ललित देवाल अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
▪️ बताया जा रहा है कि पीड़ित सानिध्य शिवहरे की मुलाकात इन आरोपियों से दिग्विजय सिंह शेखावत और बलवीर सिंह के माध्यम से हुई थी।
▪️ लगातार टालमटोल से परेशान होकर 2 महीने पहले सानिध्य ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।
📌 पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रकम की रिकवरी और मास्टरमाइंड की लोकेशन जानने की कोशिश कर रही है।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: youtube.com/@thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: instagram.com/thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express – हर परत खोलने वाला नाम।