Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

“गुंडा प्रदेश बना मध्यप्रदेश – अरुण यादव”

 मुरैना 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि “मध्यप्रदेश इस समय गुंडा प्रदेश में तब्दील हो चुका है, हर ओर माफियाओं का राज है। न महिलाएं सुरक्षित हैं, न ही दलित।”



👉 उन्होंने हाल ही में देवास में हुई घटना का जिक्र किया, जहां पुलिस ने तीन दलित युवकों को थाने में दो दिन तक बेरहमी से पीटा और पूछताछ के नाम पर उनके पैरों के नाखून तक उखाड़ दिए। फिलहाल पीड़ित युवक देवास के अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।



अरुण यादव ने आरोप लगाया कि यह सब पुलिस ने युवकों से जबरन जुर्म कबूल करवाने के लिए किया, जबकि उन्होंने कोई अपराध किया ही नहीं था।


⚡ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संगठन सृजन का काम लगभग पूरा हो चुका है और मेरिट सूची के आधार पर चयन भी कर लिया गया है। वहीं वोट चोरी के मामले पर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अनर्गल आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाय सरकार और चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए। साथ ही चुनाव आयोग को मतदाता सूची डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


यादव ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश में हुए कई चुनावों में गड़बड़ियां की गईं, जिनकी जांच बेहद जरूरी है।


📰 वे मुरैना में कांग्रेस नेता राकेश यादव की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे और इसी दौरान मीडिया से बातचीत की।



🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: facebook.com/thexposeexpress

📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: youtube.com/@thexposeexpress

📸 Instagram पर जुड़ें: instagram.com/thexposeexpress


✨ हम दिखाते हैं वो, जो सब छुपाते हैं।

हम हैं The Xpose Express।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |