📍 ग्वालियर, 1 अगस्त 2025
मुरार प्रधान डाकघर की पहल पर आज मिलिट्री हॉस्पिटल मुरार कैंट परिसर में एक विशेष आधार कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का शुभारंभ ब्रिगेडियर श्री अतुल सेठ द्वारा किया गया।
यह विशेष आधार सेवा शिविर सेना के जवानों एवं उनके परिजनों को आधार संबंधी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया है। इसमें आधार कार्ड में सुधार, नया पंजीकरण और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाएं ऑनस्पॉट दी जा रही हैं।
साथ ही डाक विभाग की ओर से जवानों और उनके परिवारों को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी "सुकन्या समृद्धि योजना" के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सुकन्या योजना के तहत बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश के विकल्प को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
📌 अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कैंप नियमित रूप से लगाए जाएंगे, जिससे देश सेवा में समर्पित जवानों को सरकारी सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
📸 Instagram पर भी जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express।