ग्वालियर की सड़कें अब मौत का जाल बनती जा रही हैं।
चेतकपुरी रोड पर नई बनी सड़क कुछ ही दिनों में धंस गई थी, और अब उसी इलाके की श्रीराम कॉलोनी में फिर सड़क धंस गई है।
👉 12 फुट चौड़े गड्ढे ने लोगों की सांसें अटका दी हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों का सीधा आरोप है –
❌ नगर निगम अफसर
❌ ठेकेदार
मिलकर घटिया मटेरियल लगा रहे हैं। नतीजा – करोड़ों की सड़कें महीनों भी नहीं टिक पा रहीं।
यह कोई पहली वारदात नहीं। शहर में सड़क धंसने की यह तीसरी बड़ी घटना है।
गुस्साए लोगों का कहना है –
"ये सड़कें नहीं, भ्रष्टाचार के गड्ढे हैं, जो हमारी जान के दुश्मन बन गए हैं।"
---
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: youtube.com/@thexposeexpress
📸 Instagram पर देखें: instagram.com/thexposeexpress
हम उजागर करते हैं वो, जो सब छुपाते हैं – The Xpose Express