ग्वालियर में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसने पूरे शहर को हिला दिया।
ब्लैकमेलिंग और बेवफाई से परेशान एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया।
रूप सिंह स्टेडियम और बाल भवन के बीच हुई इस वारदात में आरोपी अरविंद सिंह परिहार ने पत्नी नंदिनी पर पाँच राउंड फायर किए। गोलियां सिर, जबड़े और पेट में लगीं। नंदिनी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन ढाई घंटे तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
दरअसल, अरविंद और नंदिनी दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन बिना तलाक लिए आर्य समाज मंदिर में शादी कर बैठे। इसके बाद से ही दोनों के बीच विवाद गहराता चला गया। मामला कई बार पुलिस और कोर्ट तक पहुंचा।
हाल ही में नंदिनी ने एसपी ऑफिस की जनसुनवाई में अपने पति पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का आरोप भी लगाया था। पुलिस इस केस की जांच ही कर रही थी कि अरविंद ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया।
वारदात के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव करके अपनी पत्नी के कथित संबंधों का खुलासा किया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया। बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू में किया गया।
फिलहाल अरविंद पुलिस हिरासत में है और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
📸 Instagram पर भी जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
✨ हम दिखाते हैं वो, जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express।

