Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रिश्ते के भाई ने किया दुष्कृत्य गर्भवती होने पर चला घर वालों को पता, गिरफ्तार

 ग्वालियर 

शहर की थाटीपुर पुलिस ने अपने ही परिवार की लड़की को हवस का शिकार बनाने वाले रोहित नाम के एक लड़के को गिरफ्तार किया है।रिश्ते में रोहित पीड़ित लड़की के ताऊ का लड़का बताया गया है।



घटना 20 अगस्त की है जब लड़की किराने का सामान लेने मोहल्ले की दुकान पर जा रही थी तभी रोहित उसे कुछ दिखाने के बहाने अपने घर ले गया और एकांत में लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया।किसी को घटना के बारे में बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस पर लड़की चुप रही लेकिन जब लड़की को पता चला कि वह गर्भवती हो चुकी है तब उसने अपने घर वालों को रोहित की हरकत के बारे में बताया। इसके बाद लड़की के परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे।पुलिस ने रोहित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की का मेडिकल कराया गया है।हैरानी की बात यह है कि रोहित लड़की के परिवार के ही ताऊ का लड़का है जो एक तरह से लड़की का भाई लगता है. बावजूद इसके उसने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. पुलिस रोहित से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |