ग्वालियर के में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मां-बहन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के साथ आरोपी ने बेरहमी से मारपीट की और उसकी नाक दांतों से चबा ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक महेशपुरा निवासी हरवीर सिंह उचारिया ने बताया कि एक शादी कार्यक्रम के दौरान उसका ताऊ का बेटा ऋषिकेश उसकी मां और बहन के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान जब हरवीर बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपी ने उसे सड़क पर पटक दिया और जमकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने दांतों से उसकी नाक चबा ली।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं… The Xpose Express

