नौकरी और मनपसंद वर दिलाने के नाम पर छात्रा से ठगे लाखों के जेवर
ग्वालियर में इंस्टाग्राम पर 'एस्ट्रोलॉजर शुभम पठान' नाम से फर्जी पेज बनाकर लोगों को ठगने वाले एक ढोंगी तांत्रिक को पीड़ित छात्रा की चाची ने पकड़वाया है। आरोपी ने बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा को मनपसंद वर और अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए के जेवर ठग लिए थे।
मामले की जानकारी जब छात्रा की चाची को लगी, तो उन्होंने फिल्मी अंदाज में “गृह क्लेश” का बहाना बनाकर तांत्रिक को मिलने बुलाया। इसके बाद मुरार की सब्जी मंडी में उसे रंगे हाथों पकड़वा दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी तांत्रिक उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है और हरिद्वार में अपने साथियों के साथ मिलकर ठगी का रैकेट चला रहा था।
मौके से वैगनआर कार में सवार उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार शाम मुरार सब्जी मंडी में रंगेहाथ पकड़ा। पूछताछ के बाद शनिवार को मामला दर्ज किया गया है।
जॉब और मनपसंद वर का झांसा देकर छात्रा को फंसाया
शहर के मुरार स्थित बड़ागांव (मधुवन कॉलोनी) निवासी बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा को जनवरी 2026 में इंस्टाग्राम पर इस ढोंगी बाबा का विज्ञापन दिखाई दिया था। छात्रा ने जब संपर्क किया तो बाबा ने उसकी कुंडली और राशि में भारी दोष बताकर तांत्रिक पूजा कराने की बात कही। साथ ही मनपसंद वर और अच्छी नौकरी दिलाने का लालच भी दिया।
आरोपी ने छात्रा को पैसे लेकर हरिद्वार बुलाया, लेकिन जब छात्रा ने पैसे नहीं होने की बात कही तो उसने गहनों की मांग कर दी। जनवरी 2026 में आरोपी तांत्रिक हरिद्वार से ग्वालियर पहुंचा और छात्रा से 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसके साथ ही सोने की चूड़ी, मांग टीका, चेन और ईयर रिंग लेकर फरार हो गया। बाद में आरोपी ने छात्रा का नंबर भी ब्लॉक कर दिया।
चाची ने ऐसे बुना 'गृह क्लेश' का जाल
घर से जेवर गायब होने पर जब परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की, तो उसने रोते हुए अपनी चाची वैशाली गोयल (23) को पूरी कहानी बताई। इसके बाद वैशाली ने आरोपी तांत्रिक को सबक सिखाने की ठानी। उन्होंने अपनी भतीजी के इंस्टाग्राम अकाउंट से दोबारा तांत्रिक से संपर्क किया।
वैशाली ने तांत्रिक से कहा कि “आपकी कृपा से नौकरी तो लग गई, लेकिन अब घर में भारी गृह क्लेश रहता है, उसका समाधान कराना है।" इस पर बाबा ने फिर पैसों की मांग की। तब वैशाली ने कहा कि उनके पास नकद रुपए नहीं हैं, लेकिन वह सोने के जेवर दे सकती हैं। जेवरों के लालच में आरोपी तांत्रिक हरिद्वार से ग्वालियर आने के लिए तैयार हो गया।
मुरार सब्जी मंडी में बिछाया गया पुलिस का जाल
15 मई (शुक्रवार) की शाम तय योजना के मुताबिक आरोपी बाबा अपने दो साथियों के साथ वैगनआर कार से ग्वालियर पहुंचा। उसने वैशाली को जेवर लेकर मुरार सब्जी मंडी बुलाया। यही वह जगह थी, जहां पहले भीआरोपी छात्रा से गहने लेकर फरार हो चुका था।
वैशाली ने पहले ही पूरी जानकारी मुरार थाना पुलिस और अपने तीन भाइयों मनीष, नवेन्द्र और विवेक को दे दी थी। इसके बाद सभी लोग मौके पर तैनात हो गए और आरोपी के आने का इंतजार करने लगे।रंगे हाथों पकड़ा गया ढोंगी तांत्रिक
जैसे ही ढोंगी बाबा ने वैशाली से सोने की अंगूठी ली, वैसे ही पास में मौजूद भाइयों और पुलिस टीम ने उसे चारोंतरफ से घेरकर पकड़ लिया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर कार में बैठे उसके दो साथी फरार हो गए, लेकिन मुख्य आरोपी तांत्रिक को दबोच लिया गया।
थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान शकील खान पुत्र निजामुद्दीन खान निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
युवाओं और महिलाओं को बनाता था निशाना
आरोपी शकील इंस्टाग्राम पर हिंदू नामों से फर्जी एस्ट्रोलॉजर पेज बनाकर लोगों को अपने झांसे में फंसाता था। वह खासतौर पर युवाओं और महिलाओं को टारगेट करता था। ऐसे युवक-युवतियां, जिनकी नौकरी नहीं लग रही हो या शादी में परेशानी आ रही हो, उन्हें वह तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ के नाम पर भरोसे में लेता था।
जब लोग उसके जाल में फंस जाते थे, तो वह पूजा कराने के नाम पर रुपए मांगता था। यदि सामने वाला पैसे नहीं होने की बात कहता, तो वह सोने-चांदी के गहनों की डिमांड करने लगता था। पुलिस ने आरोपी शकील के खिलाफ तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का मामला
#Gwalior #GwaliorNews #FakeAstrologer #InstagramFraud #Morar #CrimeNews #MPNews #TheXposeExpress #BreakingNews #FraudCase #ShubhamPathan
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं… The Xpose Express


