झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को होटल ले गई संस्था
बच्चों को टी-शर्ट और स्वादिष्ट भोजन कराकर बांटी खुशियां
पुलिस 2nd बटालियन में पदस्थ राजेंद्र परिहार कर रहे मानव सेवा
“मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं” संदेश के साथ चला सेवा अभियान
ग्वालियर में “गालव एक प्रयास मानवता की ओर” संस्था ने एक बार फिर इंसानियत की खूबसूरत मिसाल पेश की। संस्था के संचालक राजेंद्र परिहार, जो पुलिस सेकंड बटालियन में पदस्थ हैं, अपनी टीम के साथ उन बेसहारा बच्चों और परिवारों के बीच पहुंचे, जिनके लिए किसी बड़े होटल में बैठकर खाना खाना सिर्फ एक सपना होता है।
संस्था ने इस सपने को हकीकत में बदलते हुए झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को होटल ले जाकर सम्मान के साथ भोजन कराया।
बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। इस दौरान बच्चों को टी-शर्ट भी वितरित की गईं, जिससे उनकी खुशी और बढ़ गई।
इस सेवा कार्य में लिली सुशांत, निरुपमा मालपनी, शैलेन्द्र भदौरिया, रीना गांधी, प्रदीप वैष्णय, डॉ. सुनील वर्षा और रश्मि मिश्रा सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।
सभी ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें अपनापन महसूस कराया।
संस्था के संचालक राजेंद्र परिहार ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही उनकी टीम का उद्देश्य है।
उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी “गालव एक प्रयास मानवता की ओर” इसी तरह समाजसेवा और मानवता के कार्य लगातार करता रहेगा।
#Gwalior #Humanity #SocialWork #GwaliorNews #GalavEkPrayas #RajendraParihar #HelpingHands #MPNews #TheXposeExpress
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं… हम हैं The Xpose Express

