Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

फादर्स डे" पर गालव म्यूजिकल ग्रुप की डीडी मॉल ग्वालियर में शानदार लाइव संगीत प्रस्तुति!


📍 ग्वालियर | दिनांक 20 जून 2026


फादर्स डे के खास मौके पर ग्वालियर शहरवासियों के लिए गालव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा डीडी मॉल में एक शानदार लाइव म्यूजिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें सुरों की खूबसूरत महफिल सजी और दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।



ग्रुप के चीफ एडमिन राजेन्द्र परिहार ने बताया कि पिता परिवार की खुशहाली की नींव होता है और एक संस्कारयुक्त नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि द्वारा औपचारिक रूप से की गई।



इसके बाद सिंगर दिलीप कटारिया ने “पिता से है नाम तेरा” और “पापा मेरी जान” जैसे भावपूर्ण गीतों से माहौल भावुक कर दिया। वहीं गालव म्यूजिकल ग्रुप के अन्य कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं।



तरुण अरोरा ने “पापा मेरे पापा”, राजेन्द्र परिहार ने “पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा”, निरूपमा मालपानी ने “ये तो सच है कि भगवान है”, प्रेम राजावत ने “जिंदगी की ना टूटे लड़ी”, सिंगर अलीशा ने “ओ बाबुल प्यारे” और प्रदीप वार्ष्णेय ने “तुम पुकार लो” व “जिंदगी एक सफर है सुहाना” जैसे गीतों से समां बांध दिया।




इस मौके पर म्यूजिक डायरेक्टर हरीश बत्रा और अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया।


👉 पूरी खबर पढ़ें:

https://thexpoesexpress.com


#TheXpoesExpress #Gwalior #FathersDay #LiveMusic #DDMall #MusicEvent #LocalNews

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |