Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पिता के सेवा और समर्पण के आदर्शों को आगे बढ़ा रहे मितेंद्र, पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर दी श्रद्धांजलि

विवेक तन्खा बोले- सादगी, समर्पण और संघर्ष के प्रतीक थे स्व. डॉ. दर्शन सिंह, अशोक सिंह ने कहा- जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि


**ग्वालियर।** राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानकर अपना जीवन समाज के लिए समर्पित करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर इंटक मैदान, हजीरा में स्व. डॉ. दर्शन सिंह मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने स्व. डॉ. दर्शन सिंह को याद करते हुए कहा कि वे सादगी, समर्पण और संघर्ष के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन समाजसेवा और जनहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि मितेंद्र दर्शन सिंह जिस सेवा भाव से मानवता की सेवा कर रहे हैं, वह वास्तव में सराहनीय है। जरूरतमंदों की मदद करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही जीवन की सबसे बड़ी पूजा है।


वहीं विशेष अतिथि राज्यसभा सांसद अशोक सिंह ने कहा कि मितेंद्र दर्शन सिंह अपने पिता के आदर्शों और बताए रास्ते पर चलकर जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। पिता के विचारों को अपने कार्यों में उतारना और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर को इसी सेवा भावना का सार्थक उदाहरण बताया।


पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों ने जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, कांग्रेसजनों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम का संचालन महाराज सिंह पटेल ने किया।


इस आयोजन के जरिए स्वर्गीय डॉ. दर्शन सिंह के सेवा, समर्पण और जनकल्याण के विचारों को याद करने के साथ ही उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने का संदेश भी दिया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |