ग्वालियर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को शहर भर में योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम ग्वालियर के ऐतिहासिक किले पर आयोजित किया गया, जहां प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के अलावा कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए ।
यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय पुरातन संस्कृति के महान महर्षि पतंजलि के बताए योग को आज विश्व अपना रहा है। विश्व के 175 देश 21 जून को योग दिवस मनाते हैं ।क्योंकि योग से निरोग रहने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में जब हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है ऐसे में योग को नियमित अभ्यास में शामिल कर वह बड़े से बड़े रोग को हरा सकता है ।यह योग दिवस एक दिन का नहीं बल्कि साल के हर दिन का है।
https://youtu.be/DC3th3VKjMA?si=-XqAX1XaCjoKYVCNइसके अलावा सभी नगरीय निकायों, पंचायत मुख्यालयों व ग्रामीण में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुए। योग दिवस के कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली संबोधित किया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 6 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों सहित सभी सहभागीगण उपस्थित हुए। इसके बाद सुबह 6.30 बजे से 6.40 बजे तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण हुआ। इसी क्रम में सुबह 6.40 से 7.40 बजे तक विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके बाद सामान्य योगा प्रोटोकॉल के तहत सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक योगाभ्यास कराया गया। कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी सभी शहर वासियों को योग दिवस की बधाई दी और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील भी की।
बाईट-नारायण सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश सरकार