Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी, दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह निष्कासित

नई दिल्ली
 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को पार्टी आला कमान ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

 लक्ष्मण सिंह अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर रहे हैं।पहलगाम हमले के बाद उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बचपना ओढ़ने की संज्ञा दी थी ।इसी के बाद पार्टी आला कमान उनके निष्कासन पर विचार कर रहा था। इससे पहले मामले को अनुशासन समिति को भेजा गया ।कांग्रेस पार्टी ने  लक्ष्मण सिंह को नोटिस जारी किया था जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अब पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया है। खास बात यह है उनके भतीजे जयवर्धन सिंह राघौगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वहीं उनके बड़े भाई दिग्विजय सिंह पार्टी के बड़े नेता है। लक्ष्मण सिंह के बयान से उनके बड़े भाई दिग्विजय सिंह ने पहले ही किनारा कर लिया था ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |