ग्वालियर | The Xpose Express
हम दिखाते हैं वो, जो सब छुपाते हैं
ग्वालियर।
भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद किस कदर हावी है, इसका ताजा उदाहरण प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में देखने को मिला है। कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि "परिवारवाद के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली भाजपा खुद सबसे बड़ी परिवारवादी पार्टी बन चुकी है।"
शर्मा ने बताया कि—
- पूर्व सांसद नारायण कृष्ण शेजवलकर के बेटे विवेक नारायण शेजवलकर को पार्टी ने प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया।
- पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान की बेटा धर्मेंद्र प्रधान को केंद्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
- और अब पूर्व सांसद स्व. विजय खंडेलवाल के बेटे हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया।
इन नियुक्तियों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। ग्वालियर स्थित भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन पर समर्थकों ने हेमंत खंडेलवाल के समर्थन में जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी।
कांग्रेस ने इसे भाजपा की दोहरी नीति बताते हुए सवाल उठाया है कि क्या यही है 'परिवारवाद मुक्त राजनीति'?
The Xpose Express
हम हैं, वो जो सवाल उठाते हैं!