📍 ग्वालियर | The Xpose Express
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा के इशारे पर लहार थाना प्रभारी ने एक ठगी के आरोपी को जेल में वीवीआईपी सुविधाएं दी हैं।
डॉ. सिंह के मुताबिक, लहार विधायक के साले सुधांशु द्विवेदी के खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में करीब ₹125 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। आरोपी ने लोगों को रातोंरात करोड़पति बनाने का लालच देकर देशभर के व्यापारियों को ठगा था।
उन्होंने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच और ईडी ने अप्रैल में सुधांशु द्विवेदी के खिलाफ केस दर्ज किया था और वह आर्थर रोड जेल में बंद था। लेकिन विधायक के इशारे पर लहार थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा ने उसके खिलाफ दो फर्जी मुकदमे बनाकर उसे भिंड बुलाया और सुख-सुविधाएं मुहैया कराई।
डॉ. गोविंद सिंह ने कहा –
> “लहार विधायक के प्रभाव से आरोपी को दो-दो अंगरक्षक मिले हुए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दें।”
🔍 मुख्य सवाल:
आरोपी को आर्थर रोड जेल से भिंड क्यों बुलाया गया?
जेल में वीवीआईपी सुविधाएं किसने दीं?
क्या वाकई विधायक के दबाव में यह हुआ?
👉 इस पर क्या बोले विधायक और पुलिस अधिकारी? फिलहाल उनका बयान सामने नहीं आया है।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: youtube.com/@thexposeexpress
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express – सच्चाई का बेबाक मंच।

