ग्वालियर — रक्षक मोर्चा ने अपने आंदोलन को नई दिशा देते हुए शनिवार 20 सितंबर से सर बी.एन. राउ पर लिखित पुस्तक "रक्षक मोर्चा" का मुफ्त वितरण जीवाजी विश्वविद्यालय से शुरू कर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें भी आंदोलन से जोड़ने की पहल की गई।
कार्यक्रम के तहत रक्षक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कुलगुरू आचार्य जी और कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाहा को भी पुस्तक भेंट की और मांग रखी कि सर बी.एन. राउ को विश्वविद्यालय के विधि एवं राजनीति शास्त्र पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। कुलगुरू ने आश्वासन दिया कि इस दिशा में कार्यवाही की जाएगी।
आज के आयोजन में कुल 591 पुस्तकें वितरित की गईं। रक्षक मोर्चा की ओर से एड. अनिल मिश्रा, अमित दुबे, ध्यानेंद्र शर्मा, जनवेद तोमर, रामवीर शर्मा, संभागीय अध्यक्ष लालता प्रसाद मिश्रा, विजय पुजारी, संदीप बुधौलिया, गौरव पांडेय, अमित खेमरिया, राजेंद्र पाठक, अभिषेक उपाध्याय, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: facebook.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: youtube.com/@thexposeexpress
📷 Instagram पर भी जुड़ें: instagram.com/thexposeexpress
✨ हम उजागर करते हैं वो सच, जिसे सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express!

