Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कायस्थ समाज मनाएगा "कायस्थ दिवस" — शास्त्री जयंती पर विशेष कार्यक्रम

ग्वालियर।

2 अक्टूबर को कायस्थ समाज पूरे उत्साह से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को कायस्थ दिवस के रूप में मनाएगा।


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बताया कि 1 अक्टूबर की शाम शास्त्री चौक पर प्रतिमा की सफाई और दीप प्रज्वलन होगा।
वहीं 2 अक्टूबर सुबह 10 बजे माल्यार्पण और पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें समाज के साथ-साथ सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को शामिल होने का न्योता दिया गया है।

इसी दिन महासभा महा सदस्यता अभियान भी शुरू करेगी। अभियान की जिम्मेदारी जिला महामंत्री अमित सक्सेना, युवा अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव और प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव को दी गई है।

महासभा का कहना है कि बदलते वक्त में समाज अब सरकारी सेवाओं से अधिक व्यापार और नए रोजगार अवसरों की ओर बढ़ रहा है। इसी दिशा में संगठन युवाओं को नए विकल्प उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहा है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शशिकांत भटनागर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राकेश रायजादा, राष्ट्रीय सचिव राकेश सक्सेना, जिला अध्यक्ष देवशरण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।


🔗 फेसबुक: https://facebook.com/thexposeexpress
📺 यूट्यूब: https://youtube.com/@thexposeexpress
📸 इंस्टाग्राम: https://instagram.com/thexposeexpress

✨ सच दिखाना ही हमारी पहचान है। हम हैं The Xpose Express।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |