ग्वालियर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है… जहां बाप-बेटी का विवाद इतना बढ़ा कि बाप ही अपनी 25 साल की बेटी का कातिल बन गया।
📍जनकगंज थाना क्षेत्र के बेलदार का पुरा इलाके में आरोपी पिता बादाम सिंह ने गुस्से में चाकू उठा लिया और बेटी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया है।
🔎 फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आखिर विवाद किस वजह से इतना बढ़ा कि खून-खराबे तक पहुंच गया। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग दहशत में हैं।
🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: [https://facebook.com/thexposeexpress](https://facebook.com/thexposeexpress) 📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: [https://youtube.com/@thexposeexpress](https://youtube.com/@thexposeexpress) 📸 Instagram पर जुड़ें: [https://instagram.com/thexposeexpress](https://instagram.com/thexposeexpress)
✨ **हम दिखाते हैं वो, जो सब छुपाते हैं। हम हैं The Xpose Express** ✨

