Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दीपावली पर अधिवक्ता देवेश शर्मा ने दी शुभकामनाएं, 11 साल की वकालत में हासिल कीं बड़ी सफलताएं


ग्वालियर / सर्विस मैटर के जाने-माने अधिवक्ता देवेश शर्मा ने दीपावली के अवसर पर सभी देशवासियों, प्रदेशवासियों और अपने कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।



अधिवक्ता देवेश शर्मा ने वर्ष 2013 से वकालत की शुरुआत की थी। अब तक वे ढाई हजार से अधिक प्रकरणों में पैरवी कर चुके हैं और 90 फ़ीसदी से ज्यादा मामलों में सफलता हासिल की है।



उनका सबसे चर्चित मामला रहा — कामता प्रसाद वर्सेस राज्य सरकार, जिसमें उन्होंने प्रदेशभर के करीब 90 हजार कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान का लाभ दिलाया।

इसी तरह मदन सिंह कुशवाह केस में उन्होंने सातवां वेतनमान 2016 से लागू करवाने में सफलता पाई।

वहीं लाखन सिंह भिंड के संविदा कर्मचारी के मामले में नियमितीकरण और न्यूनतम वेतनमान का लाभ 2018 से दिलवाया।

रिकवरी केस में उन्होंने तत्कालीन थाना प्रभारी मेघ सिंह चौहान को 6% ब्याज सहित बकाया राशि दिलवाई — यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया और शर्मा ने वहां भी जीत दर्ज की।

इसी तरह ग्रामीण नामदेव केस में भी उन्होंने सरकार को हाई कोर्ट में परास्त किया।


सिर्फ 11 साल की प्रैक्टिस में एडवोकेट शर्मा ने करीब ढाई हजार कर्मचारियों को न्याय और आर्थिक लाभ दिलाया है। उनका सक्सेस रेट 95% तक रहा है — जो खुद में एक बड़ी उपलब्धि है।


देवेश शर्मा न केवल हाईकोर्ट, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में भी अपने मुवक्किलों की प्रभावशाली पैरवी के लिए जाने जाते हैं। न्यूनतम वेतनमान, सातवां वेतनमान, संविदा कर्मचारियों और स्थानांतरण मामलों में उनकी विशेष विशेषज्ञता है।


🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: facebook.com/thexposeexpress

📸 Instagram पर जुड़ें: instagram.com/thexposeexpress

📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: youtube.com/@thexposeexpress


✨ हम उजागर करते हैं वो जो बाकी छुपा लेते हैं — 

The Xpose Express ✨


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |