Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ग्वालियर में बिस्तर बना मौत की वजह! मां-बेटी के झगड़े के बीच पिता को आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

ग्वालियर।25 मई 2026

ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात एक परिवार के अंदर हुआ मामूली विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया। चिटनिस की गोठ स्थित वैकुंठ अपार्टमेंट में मां-बेटी के बीच बिस्तर को लेकर शुरू हुई बहस के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पिता अनिल कपूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

ग्वालियर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चिटनिस की गोठ स्थित वैकुंठ अपार्टमेंट में रविवार रात एक ऐसा पारिवारिक विवाद हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां रहने वाले अनिल कपूर अपनी दूसरी पत्नी रितु कपूर और बेटी मानसी कपूर के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि मानसी कपूर की शादी मार्च 2026 में बेलदारपुरा में हुई थी और वह कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी। रविवार रात रितु कपूर बेटी मानसी के बिस्तर पर जाकर सो गईं। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि घर में जोरदार हंगामा होने लगा।

घर में बढ़ता विवाद देखकर अनिल कपूर दोनों को शांत कराने पहुंचे, लेकिन इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिवार कुछ समझ पाता उससे पहले ही वह जमीन पर गिर पड़े। घबराए परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है।

इस घटना के बाद परिवार की पुरानी कहानी भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अनिल कपूर की पहली पत्नी कंचन की मौत साल 2019 में हो गई थी। रितु कपूर पहले उनकी साली थीं। रितु के पहले पति वीरेंद्र की भी मौत हो चुकी है। रितु की दो बेटियां और एक बेटा हैं।

बताया जाता है कि अनिल कपूर की कोई संतान नहीं थी, इसलिए रितु ने बचपन में ही अपनी बेटी मानसी को अपनी बहन कंचन और बहनोई अनिल को गोद दे दिया था। तब से मानसी अनिल कपूर के साथ ही रह रही थी। बाद में कंचन की मौत के बाद साल 2023 में रितु ने अपने जीजा अनिल कपूर से शादी कर ली थी। अब एक मामूली घरेलू विवाद के बाद हुई इस मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress

📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress

📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress


हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं... The Xpose Express हर खबर की तह तक।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |