Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ग्वालियर में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

 गायत्री मंदिर कम्पू में जुटे राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य विप्रबंधुओं की रही मौजूदगी

ग्वालियर के कम्पू लश्कर स्थित गायत्री मंदिर में दिनांक 24 मई 2026 को अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष जिला इकाई ग्वालियर द्वारा शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे समाजजनों ने भाग लिया।


समारोह में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पंडित श्री सुरेश द्विवेदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती बीना चतुर्वेदी, मध्यप्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती मोना थापक, मध्यप्रदेश अध्यक्ष पंडित श्री रवी राजन मिश्रा, महासचिव पंडित श्री केके द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन चंद्र प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री श्री गजेंद्र मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजकुमार शर्मा, महिला प्रदेश संगठन मंत्री रेखा दुबे, प्रदेश सलाहकार पंडित श्री रामलखन दंडोतिया एवं संभागीय अध्यक्ष भोपाल पंडित श्री बी.डी. थापक विशेष रूप से उपस्थित रहे।



इसके अलावा सभी जिलों से पहुंचे जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। ग्वालियर से महिला संभागीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा शर्मा, महिला उपाध्यक्ष श्री माया शर्मा, ग्वालियर संभाग संगठन मंत्री संजय पचौरी, ग्वालियर महिला जिला अध्यक्ष निहारिका शर्मा, महिला टीम के सभी पदाधिकारी, युवा जिला अध्यक्ष पंडित श्री रुपेश तिवारी एवं युवा टीम के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।



कार्यक्रम की अगुवाई ग्वालियर जिलाध्यक्ष पंडित सुरेश कुमार पटसारिया ने की। कार्यक्रम में जिला संयोजक पंडित श्री जगदीश बाजपेई, जिला संरक्षक पंडित श्री प्रेमकुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्री भगवती प्रसाद दुबे, उपाध्यक्ष पंडित महेश कुमार गौड़, उपाध्यक्ष पंडित सुरेश शर्मा, पंडित श्री अनिल शुक्ला, जिला महासचिव पंडित रामेश्वर दयाल गौड़, जिला सचिव पंडित सुरेश बाबू गौड़, डॉ. पंडित श्री स्वयंप्रकाश शर्मा सहित टीम के सभी पदाधिकारी एवं ग्वालियर के गणमान्य विप्रबंधु उपस्थित रहे।



समारोह में ग्वालियर के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के अध्यक्षों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष पंडित सुरेश कुमार पटसारिया ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य और सफल रहा।

🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress
📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress
📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress

हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं… The Xpose Express हर खबर पर रखता है सच्चाई की नजर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |