Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लिव-इन पार्टनर निकला हैवान! दुष्कर्म के बाद खिलाई चूहेमार दवा

 ग्वालियर में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है…

जहां लिव-इन में रह रही महिला के फ्लैट पर पहुंचकर उसके पार्टनर ने पहले जमकर हंगामा किया… और फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

आरोप है कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया… और बाद में उसे चूहे मारने की दवा खिलाकर फरार हो गया।

अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित गुड़ा की सरकारी मल्टी में रहने वाली महिला के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा दुष्कर्म और जहरीला पदार्थ खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।


पीड़िता के मुताबिक आरोपी पिंटू रजक पिछले करीब एक साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशन में था। दोनों की दोस्ती करीब डेढ़ साल पहले हुई थी, जिसके बाद आरोपी लगातार महिला के फ्लैट पर आने-जाने लगा।


महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था… लेकिन बाद में उसे पता चला कि पिंटू पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने आरोपी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।


12 मई को महिला अपने परिवार और बच्चों के साथ वाटर पार्क गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी उसके फ्लैट पर पहुंचा और ताला लगा देखकर हंगामा करने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला को लगातार करीब 70 कॉल किए।


जब महिला वापस लौटी तो आरोपी ने उससे विवाद किया… और फिर जबरदस्ती कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसने महिला को चूहे मारने की दवा खिलाकर पानी पिलाया और मौके से फरार हो गया।


महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने कंपू थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


हालांकि बाद में महिला ने अपनी शिकायत में बदलाव करते हुए मारपीट और जहरीला पदार्थ खिलाने की बात दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



🔗 हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें: https://facebook.com/thexposeexpress

📸 Instagram पर जुड़ें: https://instagram.com/thexposeexpress

📺 YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtube.com/@thexposeexpress


जो सच दबाया जाता है… उसे सबसे पहले दिखाता है The Xpose Express!

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Seamless Logo Marquee
Design by - Blogger Templates |